बयाना: 6 साल बाद डकैती के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया, क्रशर प्लांट स्टाफ से लूटे थे 20 मोबाइल और ₹1 लाख
बयाना पुलिस ने करीब छह साल पहले कलसाड़ा रोड स्थित एक स्टोन क्रशर प्लांट पर हुई डकैती के मुख्य आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोनू पुत्र मानसिंह गुर्जर धौलपुर जिले के अतराजपुरा (छिंगा का अड्डा), थाना कंचनपुर का निवासी है।