बदायूं: ढकिया गांव के मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात मंदबुद्धि महिला की हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 16, 2025 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के ढकिया गांव के मंदिर के पास अज्ञात मंदबुद्धि महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। सड़क पर पड़े अज्ञात मंदबुद्धि महिला के शव को कई वाहन अपने पहियों के नीचे रौंदे रहे। फिलहाल राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने अज्ञात मंदबुद्धि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।