बदायूं: म्याऊ और अभियासा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से ईको सवार अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
Budaun, Budaun | Jun 15, 2025 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के म्याऊ और अभियासा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने ईको को टक्कर मार दी। जिसमें ईको सवार अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अधेड़ को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल अधेड़ नौशे पुत्र लल्लू खां निवासी वरी पसीदपुर जिला शाहजहांपुर का रहने वाला है। घायल अधेड़ की हालत गंभीर बनी हुई है।