दीगोद: दीगोद थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 2 व्यक्तियों को शांतिभंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Digod, Kota | Feb 21, 2025 जिले की दीगोद पुलिस ने कस्बे में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 2 व्यक्तियों को आज शांति भंग में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शाम 5 बजे प्रेस नोट में बताया कि आज थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर रामावतार केवट व शिवराज एरवाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126,170 में कार्यवाही की गयी।