Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

बैतूल नगर: बैतूल में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया

Betul Nagar, Betul | Aug 9, 2026
बैतूल में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहर सहित पूरे जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समस्त आदिवासी समाज संगठन के तत्वावधान में हुए इन आयोजनों में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए, जहां आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रमों की शुरुआत जिला अस्पताल से हुई। यहां आदिवासी समाज के प्रत

MORE NEWS

➡️ गुरुवा पिपरिया उपकेंद्र में अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि बढ़ाई

➡️ किसानों, ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगा बेहतर वोल्टेज

चिचोली ब्लॉक के अंतर्गत वितरण केंद्र भीमपुर के 33/11 केवी उपकेंद्र गुरुवा पिपरिया में 10 अगस्त को अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उपकेंद्र की क्षमता में वृद्धि की गई। यहां 3.15 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर सफलतापूर्वक चार्ज किया गया।

क्षमता वृद्धि से आगामी सिंचाई सीजन में क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण वोल्टेज के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।  

इस कार्य से जीरूढ़ना फीडर से जुड़े लगभग 250 कृषक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इनमें जीरूढ़ना, सागबन्नी, पड़ार और बोड़लधाना ग्राम शामिल हैं। वहीं जड़िया फीडर से जुड़े घरेलू उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिलेगा। इस फीडर से सोतधना, रायपुरुधाना, महुधाना, रोजड़ीखेड़ा और बोधिधना सहित अन्य ग्राम जुड़े हैं। इस प्रकार कुल लगभग 1150 कृषक एवं ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। उपकेंद्र से जुड़े 13 ग्रामों में बिजली व्यवस्था अधिक सुचारु और गुणवत्तापूर्ण होगी। इस अवसर पर प्रबंधक एसटीएम-एसटीसी दिनेश्वर बांसोड़, वितरण केंद्र के लाइन स्टाफ कर्मचारियों तथा संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Energy Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ गुरुवा पिपरिया उपकेंद्र में अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि बढ़ाई ➡️ किसानों, ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगा बेहतर वोल्टेज चिचोली ब्लॉक के अंतर्गत वितरण केंद्र भीमपुर के 33/11 केवी उपकेंद्र गुरुवा पिपरिया में 10 अगस्त को अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उपकेंद्र की क्षमता में वृद्धि की गई। यहां 3.15 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर सफलतापूर्वक चार्ज किया गया। क्षमता वृद्धि से आगामी सिंचाई सीजन में क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण वोल्टेज के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इस कार्य से जीरूढ़ना फीडर से जुड़े लगभग 250 कृषक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इनमें जीरूढ़ना, सागबन्नी, पड़ार और बोड़लधाना ग्राम शामिल हैं। वहीं जड़िया फीडर से जुड़े घरेलू उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिलेगा। इस फीडर से सोतधना, रायपुरुधाना, महुधाना, रोजड़ीखेड़ा और बोधिधना सहित अन्य ग्राम जुड़े हैं। इस प्रकार कुल लगभग 1150 कृषक एवं ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। उपकेंद्र से जुड़े 13 ग्रामों में बिजली व्यवस्था अधिक सुचारु और गुणवत्तापूर्ण होगी। इस अवसर पर प्रबंधक एसटीएम-एसटीसी दिनेश्वर बांसोड़, वितरण केंद्र के लाइन स्टाफ कर्मचारियों तथा संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे। Jansampark Madhya Pradesh Department of Energy Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

➡️ विश्व आदिवासी दिवस पर बैतूल में 7 स्थानों पर सिकल सेल जांच शिविर, जिला स्तरीय कार्यक्रम में  बने 7 ‘सिकल मित्र’

➡️ एक जांच बचा सकती है आने वाली पीढ़ी

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिले में सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम, समय पर पहचान और जनजागरूकता को लेकर विशेष अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत बैतूल, घोड़ाडोंगरी, शाहपुर, भीमपुर, दामजीपुरा, चिचोली एवं आमला में सिकल सेल जांच एवं जागरूकता शिविर लगाए गए।

शिविरों में लोगों की सिकल सेल जांच के साथ बीमारी के लक्षण, उपचार, नियमित फॉलोअप और बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। युवाओं को विशेष रूप से विवाह से पहले वर-वधू दोनों की सिकल सेल जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी सिकल सेल कार्यक्रम डॉ. अंकिता सीते ने 7 जागरूक नागरिकों को ‘सिकल मित्र’ के रूप में जोड़ा। सिकल मित्र अपने-अपने क्षेत्रों में सिकल सेल से संबंधित सही जानकारी को स्वास्थ्य संस्थाओं से आगे समुदाय और गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर डॉ. सीते ने कहा कि सिकल सेल उन्मूलन केवल शासन प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। जब समाज का जागरूक व्यक्ति अपने गांव और समुदाय में सही जानकारी पहुंचाता है, तभी यह अभियान जन-आंदोलन का रूप लेता है। हर परिवार तक सिकल सेल की जांच और उपचार की जानकारी पहुंचे तथा प्रत्येक युवा विवाह से पहले अपनी सिकल सेल स्थिति की जांच जरूर करवाए।

उन्होंने कहा कि एक छोटी-सी जांच आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ रखने की दिशा में बड़ा कदम हो सकती है। समय पर सिकल सेल की पहचान होने पर मरीज को आवश्यक उपचार और नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। डॉ. अंकिता ने बताया कि सिकल सेल की जांच एवं आवश्यक उपचार की सुविधाएं शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में निःशुल्क उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बीमारी की स्थिति में झाड़-फूंक और अंधविश्वास का सहारा लेने के बजाय नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य संस्था में जांच करवाएं और चिकित्सकीय परामर्श लें।

➡️ 7 सिकल मित्र बनेंगे जागरूकता की आवाज

जिला स्तरीय कार्यक्रम में सिकल मित्र के रूप में सतीश उईके — आमला, रामदास वरकड़े — भीमपुर, एस. एस. मरकाम — बैतूल, विजय धुर्वे — सरपंच, बबली धुर्वे — भाजपुर, डॉ. तुलसीराम तुमाड़ — आयुष अधिकारी, गेहूंबारसा तथा डॉ. कैलाश इवने को जोड़ा गया। सिकल मित्र अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को सिकल सेल जांच, विवाह पूर्व स्क्रीनिंग, उपचार एवं नियमित फॉलोअप के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही बीमारी से जुड़ी भ्रांतियों और अंधविश्वास को दूर करने में भी सहयोग करेंगे। 

➡️ जन-जन तक पहुंचा जागरूकता का संदेश

अभियान के दौरान लोगों को संदेश दिया गया कि शादी से पहले सिकल सेल की जांच कराएं, सही जानकारी अपनाएं, झाड़-फूंक से बचें और समय पर शासकीय अस्पताल में निःशुल्क जांच एवं उपचार कराएं।

Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ विश्व आदिवासी दिवस पर बैतूल में 7 स्थानों पर सिकल सेल जांच शिविर, जिला स्तरीय कार्यक्रम में बने 7 ‘सिकल मित्र’ ➡️ एक जांच बचा सकती है आने वाली पीढ़ी विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिले में सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम, समय पर पहचान और जनजागरूकता को लेकर विशेष अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत बैतूल, घोड़ाडोंगरी, शाहपुर, भीमपुर, दामजीपुरा, चिचोली एवं आमला में सिकल सेल जांच एवं जागरूकता शिविर लगाए गए। शिविरों में लोगों की सिकल सेल जांच के साथ बीमारी के लक्षण, उपचार, नियमित फॉलोअप और बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। युवाओं को विशेष रूप से विवाह से पहले वर-वधू दोनों की सिकल सेल जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी सिकल सेल कार्यक्रम डॉ. अंकिता सीते ने 7 जागरूक नागरिकों को ‘सिकल मित्र’ के रूप में जोड़ा। सिकल मित्र अपने-अपने क्षेत्रों में सिकल सेल से संबंधित सही जानकारी को स्वास्थ्य संस्थाओं से आगे समुदाय और गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर डॉ. सीते ने कहा कि सिकल सेल उन्मूलन केवल शासन प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। जब समाज का जागरूक व्यक्ति अपने गांव और समुदाय में सही जानकारी पहुंचाता है, तभी यह अभियान जन-आंदोलन का रूप लेता है। हर परिवार तक सिकल सेल की जांच और उपचार की जानकारी पहुंचे तथा प्रत्येक युवा विवाह से पहले अपनी सिकल सेल स्थिति की जांच जरूर करवाए। उन्होंने कहा कि एक छोटी-सी जांच आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ रखने की दिशा में बड़ा कदम हो सकती है। समय पर सिकल सेल की पहचान होने पर मरीज को आवश्यक उपचार और नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। डॉ. अंकिता ने बताया कि सिकल सेल की जांच एवं आवश्यक उपचार की सुविधाएं शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में निःशुल्क उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बीमारी की स्थिति में झाड़-फूंक और अंधविश्वास का सहारा लेने के बजाय नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य संस्था में जांच करवाएं और चिकित्सकीय परामर्श लें। ➡️ 7 सिकल मित्र बनेंगे जागरूकता की आवाज जिला स्तरीय कार्यक्रम में सिकल मित्र के रूप में सतीश उईके — आमला, रामदास वरकड़े — भीमपुर, एस. एस. मरकाम — बैतूल, विजय धुर्वे — सरपंच, बबली धुर्वे — भाजपुर, डॉ. तुलसीराम तुमाड़ — आयुष अधिकारी, गेहूंबारसा तथा डॉ. कैलाश इवने को जोड़ा गया। सिकल मित्र अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को सिकल सेल जांच, विवाह पूर्व स्क्रीनिंग, उपचार एवं नियमित फॉलोअप के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही बीमारी से जुड़ी भ्रांतियों और अंधविश्वास को दूर करने में भी सहयोग करेंगे। ➡️ जन-जन तक पहुंचा जागरूकता का संदेश अभियान के दौरान लोगों को संदेश दिया गया कि शादी से पहले सिकल सेल की जांच कराएं, सही जानकारी अपनाएं, झाड़-फूंक से बचें और समय पर शासकीय अस्पताल में निःशुल्क जांच एवं उपचार कराएं। Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026

➡️ सीएसआर परियोजनाओं से शिक्षा, आजीविका और खेल सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम

➡️ आजीविका पार्क में एक ही छत के नीचे संचालित होंगी विभिन्न आजीविका गतिविधियां

➡️ सांची पार्लर और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के निर्देश

➡️ 13 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्तांजलि कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन

शनिवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिले में सीएसआर के तहत शिक्षा संजीवनी, आजीविका पार्क, जिला स्पोर्ट इंटीग्रेटेड कंपलेक्स सहित विभिन्न प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख, भैंसदेही विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार सहित कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे उपस्थित रहे। बैठक के दौरान 13 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्तांजलि कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। 

➡️ शिक्षा संजीवनी प्रोजेक्ट हुआ लॉन्च

बैठक के दौरान जिले के नवाचार शिक्षा संजीवनी प्रोजेक्ट को लॉन्च किया गया। वहीं जिले में शिक्षा के इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत स्कूलों में डेस्क-बेंच की उपलब्धता, जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए ई-लर्निंग की व्यवस्था, प्रोफेशनल कोर्स के सब्सक्रिप्शन की सुविधा तथा ब्लॉक स्तर पर ई-लर्निंग युक्त उन्नत लाइब्रेरी विकसित किए जाने की जानकारी दी गई। इन कार्यों को सामुदायिक सहभागिता एवं डीएमएफ के माध्यम से गति दी जाएगी। स्कूलों के अपग्रेडेशन के अंतर्गत रिनोवेशन, अतिरिक्त कक्षों का निर्माण तथा नवीन भवन निर्माण के प्रस्ताव भी तैयार किए जाएंगे।

प्रभारी मंत्री श्री पटेल एवं बैतूल विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि शिक्षा संजीवनी प्रोजेक्ट में सामुदायिक सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। इसके अंतर्गत स्कूलों को गोद लेने, स्कूलों के रिनोवेशन, रंगाई-पुताई, स्किल डेवलपमेंट तथा शिक्षकों के अपडेटेशन जैसी गतिविधियों को शामिल किया जाए। उन्होंने सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के लिए इंडस्ट्रियल एवं निजी स्कूलों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पॉलिटेक्निक के उत्कृष्ट संचालन के लिए शिक्षकों की सराहना भी की। आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने स्कूलों के अपडेटेशन पर जोर दिया।

बैठक में बैतूल लाइवलीहुड इनोवेशन के संबंध में चर्चा की गई। इसमें जिले में प्रगतिरत स्व सहायता समूहों, लखपति दीदी सहित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सीएसआर के तहत प्रस्तावित आजीविका पार्क में मछली पालन, बकरी पालन सहित अन्य आजीविका गतिविधियों को एक ही छत के नीचे संचालित किए जाने की योजना की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री पटेल एवं बैतूल विधायक श्री  खंडेलवाल ने कहा कि बैतूल जनजातीय अंचल होने के कारण यहां के उत्पादों की गुणवत्ता अच्छी है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के उत्पादों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की एक नाम से मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग की जाए।

उन्होंने कहा कि बैतूल को आजीविका का मॉडल बनाया जाए। पत्तल, डोना, चिरौंजी सहित स्वदेशी उत्पादों को भी बढ़ावा दिया जाए। एक नाम से तैयार किए जाने वाले उत्पादों की बिक्री के लिए जिला मुख्यालय पर आउटलेट उपलब्ध कराया जाए। साथ ही सभी ब्लॉकों में भी आउटलेट बनाए जाएं तथा इनके संचालन के लिए एसओपी जारी की जाए। उन्होंने उत्पादों की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देते हुए मानक संचालन प्रक्रिया जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में जिले में सांची पार्लर भी प्रस्तावित किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही स्व-सहायता समूहों के माध्यम से कैप्सीकम, ब्रोकली आदि उद्यानिकी फसलों की खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। एनआरएलएम प्रबंधक श्री सतीश पवार द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रेजेंटेशन दिया गया । 

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ सीएसआर परियोजनाओं से शिक्षा, आजीविका और खेल सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम ➡️ आजीविका पार्क में एक ही छत के नीचे संचालित होंगी विभिन्न आजीविका गतिविधियां ➡️ सांची पार्लर और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के निर्देश ➡️ 13 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्तांजलि कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन शनिवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिले में सीएसआर के तहत शिक्षा संजीवनी, आजीविका पार्क, जिला स्पोर्ट इंटीग्रेटेड कंपलेक्स सहित विभिन्न प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख, भैंसदेही विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार सहित कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे उपस्थित रहे। बैठक के दौरान 13 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्तांजलि कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। ➡️ शिक्षा संजीवनी प्रोजेक्ट हुआ लॉन्च बैठक के दौरान जिले के नवाचार शिक्षा संजीवनी प्रोजेक्ट को लॉन्च किया गया। वहीं जिले में शिक्षा के इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत स्कूलों में डेस्क-बेंच की उपलब्धता, जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए ई-लर्निंग की व्यवस्था, प्रोफेशनल कोर्स के सब्सक्रिप्शन की सुविधा तथा ब्लॉक स्तर पर ई-लर्निंग युक्त उन्नत लाइब्रेरी विकसित किए जाने की जानकारी दी गई। इन कार्यों को सामुदायिक सहभागिता एवं डीएमएफ के माध्यम से गति दी जाएगी। स्कूलों के अपग्रेडेशन के अंतर्गत रिनोवेशन, अतिरिक्त कक्षों का निर्माण तथा नवीन भवन निर्माण के प्रस्ताव भी तैयार किए जाएंगे। प्रभारी मंत्री श्री पटेल एवं बैतूल विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि शिक्षा संजीवनी प्रोजेक्ट में सामुदायिक सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। इसके अंतर्गत स्कूलों को गोद लेने, स्कूलों के रिनोवेशन, रंगाई-पुताई, स्किल डेवलपमेंट तथा शिक्षकों के अपडेटेशन जैसी गतिविधियों को शामिल किया जाए। उन्होंने सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के लिए इंडस्ट्रियल एवं निजी स्कूलों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पॉलिटेक्निक के उत्कृष्ट संचालन के लिए शिक्षकों की सराहना भी की। आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने स्कूलों के अपडेटेशन पर जोर दिया। बैठक में बैतूल लाइवलीहुड इनोवेशन के संबंध में चर्चा की गई। इसमें जिले में प्रगतिरत स्व सहायता समूहों, लखपति दीदी सहित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सीएसआर के तहत प्रस्तावित आजीविका पार्क में मछली पालन, बकरी पालन सहित अन्य आजीविका गतिविधियों को एक ही छत के नीचे संचालित किए जाने की योजना की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री पटेल एवं बैतूल विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि बैतूल जनजातीय अंचल होने के कारण यहां के उत्पादों की गुणवत्ता अच्छी है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के उत्पादों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की एक नाम से मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग की जाए। उन्होंने कहा कि बैतूल को आजीविका का मॉडल बनाया जाए। पत्तल, डोना, चिरौंजी सहित स्वदेशी उत्पादों को भी बढ़ावा दिया जाए। एक नाम से तैयार किए जाने वाले उत्पादों की बिक्री के लिए जिला मुख्यालय पर आउटलेट उपलब्ध कराया जाए। साथ ही सभी ब्लॉकों में भी आउटलेट बनाए जाएं तथा इनके संचालन के लिए एसओपी जारी की जाए। उन्होंने उत्पादों की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देते हुए मानक संचालन प्रक्रिया जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में जिले में सांची पार्लर भी प्रस्तावित किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही स्व-सहायता समूहों के माध्यम से कैप्सीकम, ब्रोकली आदि उद्यानिकी फसलों की खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। एनआरएलएम प्रबंधक श्री सतीश पवार द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रेजेंटेशन दिया गया । CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

➡️ 9 से 17 अगस्त तक जिले में होगा #हर_घर_तिरंगा अभियान, तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे समाज के विशिष्ट नागरिक

➡️ 13 अगस्त को नगरीय एवं जनपद क्षेत्रों में, 14 अगस्त को पंचायत स्तर पर निकलेगी तिरंगा रैली

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#HarGharTiranga #HGT2026 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ 9 से 17 अगस्त तक जिले में होगा #हर_घर_तिरंगा अभियान, तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे समाज के विशिष्ट नागरिक ➡️ 13 अगस्त को नगरीय एवं जनपद क्षेत्रों में, 14 अगस्त को पंचायत स्तर पर निकलेगी तिरंगा रैली CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HarGharTiranga #HGT2026 #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

➡️ 9 से 17 अगस्त तक जिले में होगा #हर_घर_तिरंगा अभियान, तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे समाज के विशिष्ट नागरिक

➡️ 13 अगस्त को नगरीय एवं जनपद क्षेत्रों में, 14 अगस्त को पंचायत स्तर पर निकलेगी तिरंगा रैली

राष्ट्रीय ध्वज की आन, बान और शान के प्रति सम्मान तथा नागरिकों में देशभक्ति की भावना के संचार के उद्देश्य से जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान, विधायक मुलताई श्री चंद्रशेखर देशमुख, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, विधायक घोड़ाडोंगरी श्रीमती गंगाबाई उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार तथा कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन सहित सभी जनपद अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष उपस्थित रहे।

अभियान की तैयारियों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 13 अगस्त को जिले की सभी नगर पालिका एवं जनपद क्षेत्रों में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं 14 अगस्त को पंचायत स्तर पर तिरंगा रैली निकाली जाएगी।

प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जिले में तिरंगा रैली सहित अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों का पूरी गरिमा और भव्यता के साथ आयोजन किया जाए। सभी जनप्रतिनिधि एवं शासकीय कर्मचारी अभियान के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि गैर-सरकारी संगठनों, समाजसेवियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी अभियान से जोड़ा जाए।

विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा का स्वरूप वृहद और भव्य होना चाहिए। सभी जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि तथा शासकीय अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय से अभियान का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैली का नेतृत्व समाज के विशिष्ट एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा किया जाए। उन्होंने नगर पालिकाओं, शासकीय विभागों एवं अन्य संगठनों के सहयोग से नागरिकों को न्यूनतम दर पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में जिले के सभी नागरिक सक्रिय सहभागी बनें। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत स्टॉल लगाए जाएं। साथ ही स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को भी अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी बनाया जाए।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#HarGharTiranga #HGT2026 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ 9 से 17 अगस्त तक जिले में होगा #हर_घर_तिरंगा अभियान, तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे समाज के विशिष्ट नागरिक ➡️ 13 अगस्त को नगरीय एवं जनपद क्षेत्रों में, 14 अगस्त को पंचायत स्तर पर निकलेगी तिरंगा रैली राष्ट्रीय ध्वज की आन, बान और शान के प्रति सम्मान तथा नागरिकों में देशभक्ति की भावना के संचार के उद्देश्य से जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान, विधायक मुलताई श्री चंद्रशेखर देशमुख, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, विधायक घोड़ाडोंगरी श्रीमती गंगाबाई उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार तथा कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन सहित सभी जनपद अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष उपस्थित रहे। अभियान की तैयारियों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 13 अगस्त को जिले की सभी नगर पालिका एवं जनपद क्षेत्रों में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं 14 अगस्त को पंचायत स्तर पर तिरंगा रैली निकाली जाएगी। प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जिले में तिरंगा रैली सहित अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों का पूरी गरिमा और भव्यता के साथ आयोजन किया जाए। सभी जनप्रतिनिधि एवं शासकीय कर्मचारी अभियान के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि गैर-सरकारी संगठनों, समाजसेवियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी अभियान से जोड़ा जाए। विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा का स्वरूप वृहद और भव्य होना चाहिए। सभी जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि तथा शासकीय अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय से अभियान का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैली का नेतृत्व समाज के विशिष्ट एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा किया जाए। उन्होंने नगर पालिकाओं, शासकीय विभागों एवं अन्य संगठनों के सहयोग से नागरिकों को न्यूनतम दर पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में जिले के सभी नागरिक सक्रिय सहभागी बनें। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत स्टॉल लगाए जाएं। साथ ही स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को भी अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी बनाया जाए। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HarGharTiranga #HGT2026 #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026