गोरखपुर: गोरखपुर में धूल भरी आंधी के बाद बारिश, दिन में छाया अंधेरा
गोरखपुर में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूल भरी आंधी और हवाओं के साथ हुई बारिश ने पूरे शहर का मौसम बदल दिया। दिन में ही अंधेरा छा गया और विजिबिलिटी कम होने से राहगीरों को गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। अचानक बदले मौसम से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि तेज हवाओं ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी।