अरवल: सब्जी मंडी के मुख्य द्वार पर ट्रक फंसा, आवागमन बाधित, क्रेन बुलाई गई
Arwal, Arwal | Apr 13, 2025 अरवल जिला मुख्यालय स्थित मुख्य सब्जी मंडी के समीप रविवार शाम 6:30 बजे एक ट्रक अचानक खराबी आ जाने के कारण फस गया। जिसके कारण मंडी का रास्ता पूरी तरह से अमरुद हो गया। शाम के समय होने के कारण लोग सब्जियों की खरीदारी के लिए पहुंच रहे थे लेकिन रास्ता अवरुद्ध रहने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि बाद में क्रेन से ट्रक को निकाला गया।