नकुड: विधार्थी चौक के पास मृत अवस्था में पड़े गौवंश को हिंदू संगठन के लोगों ने गड्ढा खोदकर दबवाया
गंगोह बाईपास रोड पर विद्यार्थी चौक के पास खाली पड़े प्लाट में एक मृत गौवंश पड़ा मिला।जिसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने डायल 112 को इसकी जानकारी दी।सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम व हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जेसीबी की मदद से मृत गौवंश को धरती मां के सुपुर्द कर दिया।