शिवपुरी नगर: बच्चों की पढ़ाई के लिए रखे पुश्तैनी जेवर गिरवी, कर्ज चुकाने पर सराफा कारोबारी ने थमा दिए नकली आभूषण
ग्राम सुजवाया के एक बुजुर्ग किसान नबल सिंह गुर्जर ने शहर के एक स्थानीय सराफा कारोबारी पर धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का गंभीर आरोप लगाया है। बुजुर्ग का कहना है कि उसने अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद बच्चों की पढ़ाई और घर के खर्चों के लिए नवाब सर्राफा के पास अपने पुश्तैनी जेवर गिरवी रखे थे,लेकिन अब जब वह पैसे लौटाकर जेवर वापस लेने गया, तो उसे दूसरे जेवर दे दिए गए