खगड़िया: खगड़िया नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव हुआ संपन्न, चार सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
शनिवार की दोपहर 12 बजे तक खगड़िया नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर शनिवार को अनुमंडल सभागार में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ, जिसमें पांच सदस्यों में से चार सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि एक सदस्य का चयन मतदान के माध्यम से किया गया। निर्वाचन परिणाम के अनुसार वार्ड संख्या 30 की वार्ड पार्षद रूबी कुमारी,