अंबाह: रछेड गांव से फायरिंग का फरार आरोपी गिरफ्तार, 315 बोर का देशी कट्टा बरामद
Ambah, Morena | Aug 2, 2026 अंबाह थाना पुलिस ने फायरिंग मामले में फरार आरोपी रंजीत सिंह तोमर को रविवार दोपहर रछेड़ गांव रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध 315 बोर का देशी कट्टा बरामद किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।