गोरखपुर: महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र की सदस्यों ने टूटने के कगार पर पहुंच चुके तीन परिवार के रिश्ते को बचाया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देश अनुसार परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर की टीम ने टूटने के कगार पर पहुंच चुके तीन परिवार में पति-पत्नी के रिश्ते को, आपसी सूझबूझ और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया है। प्रार्थी मंजू कुमारी प्रार्थी सुनीता देवी व प्रार्थी राकेश चौहान के प्रकरण पर लगातार काउंसलिंग कर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव को पटरी पर लाया।