गोरखपुर: एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने जोगेश्वर पासी चौराहा इलाके में लोगों से की मुलाकात, सरकार की योजनाओं से कराया अवगत
भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने सरकारी योजनाओं का लाभ पाए हुए लोगों से मुलाकात किया और उन लोगों से भी मुलाकात की जो आज तक सरकारी लाभ से वंचित है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द वंचितों को भी सरकार द्वारा दी जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरुक भी किया।