मुरैना नगर: जिले में मानसून की धीमी रफ्तार,मुरैना में अब तक सिर्फ 68.4 मिमी बारिश,पिछले साल से 229.3 मिमी कम,जौरा तहसील सबसे आगे।
मुरैना जिले में मानसून की रफ्तार अब भी धीमी है।एक जून से चार जुलाई तक औसतन 68.4 मिमी बारिश दर्ज हुई,जो पिछले साल की समान अवधि से 229.3 मिमी कम है। जौरा में सबसे ज्यादा 143 मिमी, जबकि पोरसा में सबसे कम 26.5 मिमी वर्षा हुई।शुक्रवार रात और शनिवार की हल्की बारिश से राहत मिली,लेकिन किसान अच्छी बरसात का इंतजार कर रहे हैं अब सभी की नजरें अच्छी बारिश पर टिकी है।