हैदरगढ़: चकौरा में पैतृक व सरकारी भूमि से पेड़ों की अवैध कटान को लेकर ग्रामीणों ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया
सुबेहा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत चकौरा में पैतृक और सरकारी भूमि पर लगे पेड़ों की कथित अवैध कटान और बिक्री का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उनकी जमीन और सरकारी भूमि पर लगे पेड़ों को अपना बताकर बेचने का आरोप लगाया है। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़ितों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।