10 करोड़ की संपत्ति और सरकारी नौकरी के लालच में मां की हत्या की साजिश, बेटी समेत कई गिरफ्तार
10 करोड़ की संपत्ति और सरकारी नौकरी के लालच में मां की हत्या की साजिश, बेटी समेत कई गिरफ्तार
Jaipur : राजस्थान की राजधानी जयपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय आयुषी शर्मा ने कथित तौर पर अनुकंपा नियुक्ति और करोड़ों रुपये की संपत्ति पाने के लिए अपनी मां नीरज शर्मा की हत्या की साजिश रची। मामले में आयुषी समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, एयरपोर्ट कॉलोनी निवासी एलडीसी विजय वशिष्ठ उर्फ विजय शर्मा का करीब एक वर्ष पहले निधन हो गया था। परिवार में उनकी पत्नी नीरज शर्मा, बेटी आयुषी और एक मानसिक रूप से दिव्यांग बेटा है। विजय शर्मा की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति का मामला सामने आया। आयुषी खुद नौकरी चाहती थी, लेकिन परिवार के सुझाव पर नीरज शर्मा ने दिव्यांग बेटे की देखभाल को �