दमोह: महाराणा प्रताप जयंती पर जबलपुर नाका से शहर भ्रमण कर निकली भव्य शोभायात्र , जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत
Damoh, Damoh | Jun 17, 2026 दमोह में महाराणा प्रताप जयंती पर जिला राजपूत क्षत्रिय समाज एवं करणी सेना के तत्वावधान में भव्य जुलूस निकाला गया। जबलपुर नाका स्थित महाराणा चौक से शुरू हुआ जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आंबेडकर चौक पहुंचकर संपन्न हुआ। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अजय टंडन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे शामिल हुए।