हाइवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल
भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र में हाइवे पर बरहद के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक पलट गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे का पैर शरीर से अलग हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मेहगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Gormi, Bhind | Jul 15, 2026