सदर: प्रयागराज: कोतवाली पुलिस और SOG ने चोरी का किया खुलासा, 3 शातिर गिरफ्तार, लाखों के जेवर, नकदी और 4 वाहन बरामद
Sadar, Allahabad | Apr 18, 2026
कोतवाली पुलिस और SOG नगर की संयुक्त टीम ने सर्विलांस सेल व ICCC टीम की मदद से चोरी की बड़ी घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में सोना-चांदी, 2.89 लाख नकद और घटना में प्रयुक्त 4 वाहन बरामद किए हैं।थाना कोतवाली में दर्ज मु0अ0सं0-33/2026 धारा 305(A)/331(4) BNS के मामले में पुलिस को आरोपियों की तलाश थी।