टिकारी: टिकारी में लेखा पुस्तिका संधारण के लिए प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित
Tikari, Gaya | May 7, 2026 टिकारी में प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षकों के बैठक का आयोजन गुरुवार दोपहर किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान, गया के पत्र के आलोक में लेखा पुस्तिका संधारण करने हेतु प्रकाश विद्या मंदिर में बैठक आयोजित हुई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ अभय रमण व एकाउंटेंट ब्रजेश कुमार ने सभी को खाता संधारण से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की