बरेली: कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली पुलिस हुई अलर्ट, SSP ने खुद संभाली कमान
सावन मास की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया।एसएसपी ने बरेली-बदायूं रोड, रामगंगा तिराहा, कांवड़ सेल और धोपेश्वरनाथ मंदिर तक का दौरा किया। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, छाया और सीसीटीवी की स्थिति जांची।