बरेली: नौकरी का झांसा देकर महिला से छेड़छाड़, डॉक्टर समेत 5 पर बिथरी चैनपुर थाने में FIR दर्ज
बिथरी चैनपुर क्षेत्र में नौकरी का झांसा देकर एक महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, एक बंगाली डॉक्टर उसे जंक्शन से बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था। उसने घरेलू काम का भरोसा देकर महिला को अपने घर नरियावल गांव में रखा। आरोप है कि गुरुवार रात डॉक्टर ने अपने चार साथियों—सचिन वाल्मीकि, बंटू, रामधुन और पप्पू को बुलाया।