बरेली: अस्पताल में भर्ती युवती से छेड़छाड़, डॉक्टर के खिलाफ इज़्ज़त नगर थाने में एफआईआर दर्ज
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के यूनिवर्स अस्पताल में भर्ती युवती से डॉक्टर द्वारा छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान डॉक्टर नईम ने उसके साथ अश्लील हरकत की और जबरदस्ती की कोशिश की। शोर मचाने पर डॉक्टर मौके से भाग निकला।युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद FIR दर्ज हुई।