लखीमपुर: लखीमपुर खीरी जिले की एसपी कार्यालय के बाहर काली फिल्म लगी थार दिखने से उठे सवाल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय के बाहर काली फिल्म लगी एक थार गाड़ी दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सुबह करीब 10 बजे का है, जिसमें एसपी कार्यालय परिसर के बाहर थार गाड़ी खड़ी है थार गाड़ी के सीटों पर काली फिल्म साफ नजर आ रही है।