छतरपुर नगर: ग्राम पहरा में सांप काटने से किशोरी की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में भर्ती
बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम पहरा में एक 15 वर्षीय किशोरी को जहरीले सांप ने काट लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे पहले झाड़-फूंक के लिए ले गए,लेकिन सुधार न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार प्रियंका कारपेंटर (15 वर्ष) पिता राजेश, निवासी ग्राम पहरा, आज 03 अप्रैल सुबह करीब 11 बजे अपने घर पर गेट की चौखट पर ब्रश रख रही थी।