छतरपुर: गर्भवती महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, गांव में फैली सनसनी
छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम ढिलापुर में गर्भवती महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो आज 30 मार्च को दोपहर करीब 12:00 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।वायरल वीडियो में 4 से 5 लोग एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती है।