हैदरगढ़: हुसैनाबाद में समीक्षा अधिकारी बनकर लौटे उमाशंकर गुप्ता का ग्रामीणों ने किया स्वागत
हैदरगढ़ क्षेत्र के जमीन हुसैनाबाद गांव निवासी उमाशंकर गुप्ता समीक्षा अधिकारी बनने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गांव में उत्सव जैसा माहौल था। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र प्रताप उर्फ सोनू सिंह ने उमाशंकर गुप्ता को बुद्ध की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।