इंद्रगढ़: लाखेरी शहर के नयापुरा रामलीला मैदान के पास चोरों ने खड़े ट्रक के टायर व रिंग किए चोरी, रिपोर्ट करवाई गई दर्ज
लाखेरी शहर के नयापुरा रामलीला मैदान के पास खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना ट्रक के चार टायर खोल कर रिंग सहित ले उड़े चोर। सीमेंट की ईंटो का सहारा लगाकर चोरी हुए टायर व रिंग की कीमत एक लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। जैन ट्रांसपोर्ट कंपनी ने लाखेरी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।