इंद्रगढ़: लबान गांव में ₹8 लाख की लागत से बनेगा सिंहद्वार, लालबाई सेवा समिति में भूमि पूजन कर कार्य किया गया शुरू
लबान कस्बे में लाल बाई सेवा समिति द्वारा सिंहद्वार का निर्माण कार्य शिवरात्रि के पावन पर्व पर शुरू किया गया समिति के सदस्यों ने बताया की कस्बे में स्थित लाल बाई माताजी मन्दिर में हाड़ौती भर से सैकड़ों श्रद्धालु प्रति माह आते है और उनके द्वारा मन्दिर परिसर में कई विकास कार्य करवाएं जा रहे। ₹8 लाख की लागत से सिंहद्वार का निर्माण होगा।