इंद्रगढ़: चाकन नदी में एक सप्ताह पुराना एक व्यक्ति का मिला शव, पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर किया अंतिम संस्कार
गुढ़ा गांव के पास स्थित चाकन नदी में एक सप्ताह पुराना एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार किया। सरपंच शंकर बैरवा व ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। नगर पालिका कर्मचारी व पुलिस जवानों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला।