बालोद: डेंगरापार के युवक ने दुर्ग में गर्लफ्रेंड की हत्या की, मृतका के भाई ने आरोपी को फांसी देने की मांग की
Balod, Balod | Apr 18, 2026 बालोद जिले के डेंगरापार निवासी कार्तिक राम साहू पर आरोप है कि उसने दुर्ग में अपनी गर्लफ्रेंड की गला दबाकर हत्या कर दी। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार मृतका के भाई खैरागढ़ निवासी पावेन वर्मा ने कहा कि उसकी बहन तो अब इस दुनिया में नहीं रही, ऐसे में आरोपी को भी फांसी की सजा दी जानी चाहिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।