अररिया: रामपुर मुसहरी टोला चौक के समीप हथियारबंद अपराधियों ने धान लोड ट्रैक्टर लूट लिया
Araria, Araria | Mar 24, 2025 अररिया नगर थाना क्षेत्र के अररिया-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर रामपुर मुसहरी टोला चौक के समीप सोमवार की अहले सुबह दो स्कॉर्पियो पर सवार अज्ञात आठ अपराधियों ने गेहूं लोड ट्रैक्टर को हथियार के दम पर लूट कर फरार हो गया। मामले को लेकर बरदहा थाना क्षेत्र के डेरहुआ गांव निवासी रामानंद यादव ने नगर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है।