अररिया: तुर्केली चौक पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 24, 2025 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के तुर्केली चौक पर ट्रेक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सोमवार को शाम 5 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल युवक का इलाज किया जा रहा है. वहीं गम्भीर रूप से घायल युवक तुर्केली निवासी तनवीर बताएं जा रहे हैं.