लोहरदगा: लोहरदगा का 43वां स्थापना दिवस, ₹81 करोड़ की परिसंपत्ति वितरण के साथ मना, सांसद सुखदेव भगत व विधायक डॉ रामेश्वर उरांव उपस्थित
लोहरदगा जिला का 43वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को समाहरणालय मैदान में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद सुखदेव भगत, विधायक डॉ रामेश्वर उराँव एवं उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने सूखते जलस्रोतों को बचाने और डायन प्रथा जैसे अंधविश्वासों के उन्मूलन के लिए सामूहिक जागरूकता पर जोर दिया।