अनूपपुर: परीक्षा में फेल होने पर घर से भागा नाबालिग, कोतवाली पुलिस ने दो घंटे में खोज निकाला
अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने 12वीं में दो विषयों में अनुत्तीर्ण होने के बाद घर छोड़कर निकले 17 वर्षीय बालक को शहडोल के NH-43 से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया। बालक निराशा में घर से निकल गया था, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए समझाइश देकर परिवार को सौंप दिया।