मधेपुरा: जिला मुख्यालय में बकरीद पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अदा की विशेष नमाज
बकरीद के अवसर पर गुरुवार को मधेपुरा प्रखंड कार्यालय के समीप ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विशेष नमाज अदा की। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से मिलकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।