आमला: भीमनगर के बंधा रोड पर बुजुर्ग का खून से सना शव मिला, सुबह टहलने निकले थे
Amla, Betul | Mar 27, 2026 आमला तहसील में 27 मार्च को 5 बजे करीब एक बुजुर्ग व्यक्ति का खून से सना शव सडक किनारे मिला है। सुबह घऱ से टहलने निकले बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों से मौत हो जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बताया की एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है. परिजनों की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची है।फिलहाल पुलिस सभी पहलूओ की जांच कर रही है।