माखन नगर: गनेरा में धार्मिक स्थल के पास शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 19, 2026
मंगलवार को गनेरा में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। ग्राम सरपंच कृष्ण कुमार झा, समाजसेवी अजय कुमार अग्रवाल सहित सैकड़ों ग्रामीण तपती गर्मी में प्रदर्शन में शामिल हुए। ग्रामीणों का कहना है कि शराब दुकान धार्मिक स्थल के पास संचालित हो रही है, जिसे हटाने की मांग को लेकर पहले भी प्रशासन को ज्ञापन दिया जा चुका है।