मंझनपुर: एम्बुलेंस की लापरवाही ने उजाड़ा परिवार, मां-बेटे की मौत के मामले में महेवाघाट पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार
महेवाघाट थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 22 जून को प्रतापगढ़ जनपद के निवासी अकील अहमद ने तहरीर देकर बताया था कि उनका साला फैजान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारुति कार से चित्रकूट से घर लौट रहा था। इसी दौरान सरसवां पीएचसी के पास एक्सीडेंट हुआ था।