चेनारी: नारायनपुर गांव में दहेज लोभियों ने नव विवाहिता की किया हत्या पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
चेनारी थाना क्षेत्र के नरायणपुर गांव में गुरुवार को दहेज लोभियो ने दहेज के लिए नव विवाहिता की हत्या कर दी। इस संबंध में मृतका के पिता शिवसागर थाना क्षेत्र के सिकरौर गांव निवासी लड़की के पिता लगन शर्मा ने स्थानीय थाने में इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है ।