बिंदकी: दूधी कगार मोड़ के समीप चालक द्वारा अचानक ट्रक चलाने से नीचे लेटा खलासी टायर के चपेट में आकर घायल हुआ
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के कानपुर प्रयागराज हाईवे में दूधी कगार मोड़ के समीप शनिवार की सुबह 5 बजे रूट डायवर्जन के कारण हाइवे पर जाम लगा हुआ था। जिसके कारण एक ट्रक का खलासी सुजीत पुत्र जयपाल निवासी मोही खेड़ा थाना पुरवा जनपद उन्नाव ट्रक के नीचे लेटा हुआ था। तभी अचानक चालक ने ट्रक स्टार्ट कर गाड़ी बढ़ा दी जिससे खलासी टायर के चपेट में आ गया।