भरतपुर। हरियाणा से नाबालिग दूल्हा शनिवार रात बारात लेकर भरतपुर शादी करने पहुंचा, लेकिन दुल्हन पक्ष घर पर नहीं मिला। दुल्हन ने भाइयों के कहने पर फोन कर शादी से इनकार कर दिया, तब तक बारात रवाना हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची। दूल्हा व परिजन गांव में इंतजार कर रहे हैं।