बुढ़ार: बुढार स्टेशन रोड पर युवक-युवतियों के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो हुआ वायरल
Burhar, Shahdol | May 12, 2026 शहडोल के बुढार रेलवे स्टेशन रोड पर युवक और कुछ युवतियों के बीच जमकर विवाद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीखी बहस और हंगामा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक वार्ड नंबर 15 का निवासी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच मंगलवार सुबह 8 बजे से कर रही है।