चायल: सरायअकिल कस्बे में एसपी ने पैदल गश्त की, सुरक्षा व्यवस्था का परखा और थाने का किया औचक निरीक्षण
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने सरायअकिल कस्बे में शुक्रवार 10 बजे पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों व आमजन से संवाद कर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने और दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। इस दौरान थाना पुलिस मौजूद रही। इस दौरान उन्होंने थाने का भी औचक निरीक्षण किया।साथ ही व्यापारियों से मुलाकात भी की!