हाफिजगंज थाना क्षेत्र में बेटी की तलाश के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। औरंगाबाद गांव निवासी तेजराम की बेटी के लापता होने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उसे ढूंढने का दावा किया और खर्च के नाम पर फोन पे क्यूआर कोड भेजा। बेटी की चिंता में तेजराम ने अलग-अलग किस्तों में 1.60 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, ठगी का अहसास होने पर उन्होंने थाने में शिकायत की है।