जगदलपुर: पत्रकार भवन में बस्तर जिला पत्रकार संघ चुनाव के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि में अध्यक्ष के लिए 4 ने किए नामांकन दाखिल
सोमवार शाम 7 बजे बस्तर पत्रकार संघ के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम तिथि में अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष ,सचिव ,सह सचिव सहित अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। जिसमें अध्यक्ष के लिए 4 उम्मीदवार मनीष गुप्ता,संजीव पचौरी,नवीन गुप्ता और प्रशांत गजभिए ने अपने अपने नामांकन दाखिल किए ।