कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मंगलवार 2 बजे के लगभग प्रशासनिक संकुल भवन स्थित कलेक्टर कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कार्यालय की नाजि़र शाखा, नजुल शाखा एवं भवन में संचालित अन्य कार्यालयों में पहुंचकर वहां के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर वार्तालाप किया।