जहानाबाद: मुसौली गांव में चोरी करने घर में घूंसे चोरों ने बुजुर्ग को बेरहमी से किया घायल, बंधक बनाकर दिया चोरी की घटना को अंजाम
जहानाबाद: जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के मुसौली गांव में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। गांव निवासी रामचंद्र शर्मा, जिनका पुत्र दमन में रहता है एवं वे घर में अकेले रहते थे, के घर में घुसे बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की और घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।