जनपद के सिधौली कस्बे में प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाने से बेरोजगार हुए पटरी दुकानदारों ने भाजपा विधायक मनीष रावत से सोमवार को मुलाकात की और अपने आगे खड़े हुए रोजी रोटी के संकट से अवगत कराया साथ में दोबारा दुकान लगवाने में मदद करने की गुहार लगाई जिसके बाद भाजपा विधायक मनीष रावत और पटरी दुकानदारों के बीच वार्ता का वीडियो सामने आया है.