गुण्डरदेही: देवरी (ख) और चिचलगोंदी के रेत खदान पर छापेमारी के दौरान माइनिंग टीम ने 5 ट्रैक्टरों को रेत परिवहन करते पकड़ा
गुंडरदेही क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया.लगातार मिल रही शिकायतों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर बालोद माइनिंग ने रेत से लदे 5 ट्रैक्टरों को जब्त किया है शिकायत मिलने पर आज माईनिंग की टीम ने गुंडरदेही के देवरी ( ख़ ) व चिचलगोंदी के रेत खदान पर छापा कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि कृषि कार्यों में उपयोग होने वाले ट्रैक्टरों का इस्तेमाल रेत ढुलाई के लिए किया जा रहा था, एवं ऊंचे दामों पर रेत का सप्लाई करते है जो कि नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है.